ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर के ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर के MG रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मौदहापारा थाना क्षेत्र के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में यह आग लगी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। मौके पर चार से पांच दमकल गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।

फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

👉 स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com