रायपुर में संसदीय समिति की अहम बैठक: भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर विस्तृत मंथन

रायपुर, 11 जून 2026। राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर में चल रहे अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
बैठक का मुख्य विषय “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” रहा, जिस पर समिति के सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। समिति ने संबंधित हितधारकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त जानकारियों पर भी विचार-विमर्श किया।
अध्ययन दौरे का उद्देश्य विभिन्न पक्षों से जानकारी एकत्र कर विषय पर एक व्यापक और तथ्यपरक रिपोर्ट तैयार करना है, जिसे भविष्य की नीतिगत सिफारिशों में उपयोग किया जाएगा।











