जब बाल ठाकरे को लगा मनोज बाजपेयी मराठी हैं, ‘गवर्नर’ एक्टर ने सुनाया सत्या फिल्म का किस्सा

कुछ समय पहले ही मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर आई है जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. भले ही इसकी कमाई में वो असर ना दिखा हो लेकिन इसकी कहानी, विषय और अभिनय की तारीफ सुनने को मिली है. इस दौरान हालिया बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि वे इस फिल्म में एक 60 साल के तमिल अफसर का रोल प्ले किया है. वे हमेशा से अपना रोल परफेक्टली निभाते हैं और किरदार की रूह ओढ़ लेते हैं. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी इस फिल्म की प्रिपरेशन के बारे में बात की और साथ ही उन्होंने बाला साहब ठाकरे से जुड़ा सत्या फिल्म का एक किस्सा भी शेयर किया जब फिल्म देखकर पॉलिटिशियन को लगा था कि मनोज बाजपेयी मराठी हैं. बाद में उन्होंने मनोज को आशीर्वाद दिया.
गवर्नर फिल्म में मनोज बाजपेयी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर एस वेंकेटरमनन का रोल प्ले किया है. इसके लिए उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और अपने एक्सेंट पर खूब काम किया है. अब एक्टर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि सब कुछ वक्त से विपरीत चल रहा था जब वेंकेटरमनन को भारत को इकोनॉमी क्राइसेज से बचाना था. ये फिल्म इकोनॉमी पर कोई टेक्निकल फिल्म नहीं है बल्कि एक रियल थ्रिलर मूवी है. फिल्म की स्क्रिप्ट ने भी एक्टर को हैरान कर दिया था. किसी के लिए भी एक ऐसी फिल्म बनाना बड़ी बात है जिसमें एक आरबीआई गवर्नर अपने देश को मंदी से बचाने की लड़ाई लड़ रहा हो.
जब हैरान रह गए थे बाल ठाकरे
मनोज बाजपेयी गवर्नर पर बात करते-करते सत्या फिल्म के थ्रोबैक पर चले गए. जब 90s में राम गोपाल वर्मा की सत्या फिल्म आई थी तो उसमें मनोज बाजपेयी ने भीकू म्हात्रे का रोल प्ले किया था. मनोज उस समय इंडस्ट्री में नया चेहरा थे. इस रोल में उन्हें देख बहुत लोगों को ऐसा लगा था कि मनोज वाकई में मराठी एक्टर हैं. यहां तक कि बाल ठाकरे को भी ऐसा लगा था कि मनोज बाजपेयी महाराष्ट्र से हैं. दरअसल बाल ठाकरे ने मनोज बाजपेयी को अपने घर पर इनवाइट किया था. जब उन्हें पता चला कि मनोज मराठी नहीं है तो वे एकदम चकित रह गए थे. उन्होंने मनोज को मराठी सीखने की सलाह भी दी थी. उन्होंने मनोज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं.











