ऋषभ पंत को IPL टीम बदलने से भयानक नुकसान, अब 27 करोड़ की जगह इतना पैसा मिलेगा

IPL 2027 में ऋषभ पंत LSG से खेलते नहीं दिखेंगे. ये बात अब साफ हो चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें LSG से ट्रेड कर लिया है. बदले में दिल्ली कैपिटल्स से LSG में कुलदीप यादव की एंट्री हुई है. इस ट्रेड डील के बाद ऋषभ पंत को IPL सैलरी में तगड़ा नुकसान हुआ है. उनकी IPL सैलरी 12 करोड़ कम हो गई है. LSG ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर IPL 2025 के ऑक्शन में खरीदा था. 27 करोड़ की रकम के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए ट्रेड डील के बाद उन्हें 15 करोड़ ही मिलेंगे.

ट्रेड डील से सैलरी घटी मगर पंत की हुई घर वापसी
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का हुआ ट्रेड आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक है. इस ट्रेड के बाद पंत फिर से अपने पुराने फ्रेंचाइजी में लौट आए हैं, जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच 9 सीजन में कुल 111 मैच खेले. ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी भी सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. इन 111 मैचों में उन्होंने 43 मैचों में दिल्ली की टीम की कमान भी संभाली है.

ऋषभ पंत ने LSG के लिए IPL के दो सीजन में कुल 28 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 581 रन बनाए.

ट्रेड डील से कुलदीप यादव को नुकसान नहीं

कुलदीप यादव की बात करें तो उन्हें इस ट्रेड डील के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स में भी वही सैलरी मिलेगी जो दिल्ली कैपिटल्स में मिल रही थी. मतलब कुलदीप को पंत की तरह ट्रेड डील से नुकसान नहीं हुआ है. कुलदीप यादव को LSG भी 13.5 करोड़ रुपये देगा.

LSG की जर्सी में पहली बार खेलेंगे कुलदीप

कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स में पिछले 5 सीजन से बने थे. लेकिन IPL 2027 में वो LSG की जर्सी में खेलते दिखेंगे. कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5 सीजन में 65 मुकाबले खेले और 72 विकेट अपने नाम किए. IPL में अब तक KKR और DC का प्रतिनिधित्व कर चुके कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अब पहली बार खेलते दिखेंगे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com