Tata Motors का बड़ा प्लान! इलेक्ट्रिक ट्रकों से दुनिया में धमाल मचाने की तैयारी, अगले 2 साल में होगा बड़ा विस्तार

देश की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने आने वाले सालों के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है. कंपनी अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अपना कारोबार तेजी से बढ़ाना चाहती है. इसके लिए कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर बड़ा फोकस कर रही है.
Investor Day 2026 के दौरान टाटा मोटर्स ने बताया कि उसने FY2027 के लिए तय किए गए कई लक्ष्यों को समय से पहले ही हासिल कर लिया है. इनमें बेहतर मुनाफा और भारी कमर्शियल वाहनों में मजबूत बाजार हिस्सेदारी शामिल है. अब कंपनी अगले चरण की तैयारी में जुट गई है. इसके लिए तीन बड़े लक्ष्य तय किए गए हैं. पहला, भारत में अपनी मजबूत स्थिति को और मजबूत करना. दूसरा, नए बिजनेस क्षेत्रों में तेजी से विस्तार करना. तीसरा, वैश्विक बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाना.










