नशामुक्त भारत का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनूर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और बेनूर थाना पुलिस स्टाफ ने विद्यालय से बेनूर बस स्टैंड तक रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ नारे लगाए और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

रैली के समापन पर बेनूर थाना प्रभारी मुकेश्वर ध्रुव ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने नशा न करने तथा समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीनदयाल शोरी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और थाना स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी की ओर से रैली में शामिल सभी लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com