भरत एनकाउंटर-हत्या के आरोपी SDPO राजेश शर्मा को नई जिम्मेदारी:पटना में मद्य निषेध का DSP बनाया; 12 IPS को नई जिम्मेदारी-53 DSP का भी तबादला

बिहार में 12 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है। 53 DSP का भी ट्रांसफर हुआ है। भरत तिवारी एनकाउंटर में नामजद तत्कालीन जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर के बाद उन्हें पुलिस उपाधीक्षक मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो,पटना में ट्रांसफर किया गया है।

भरत की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने SHO राजेश मालाकार, SDPO राजेश समेत कई पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज किया था। परिवार लगातार दोषी पुलिस वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

12 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

1. प्रीता वर्मा (IPS, 1991 बैच) महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम से स्थानांतरित कर महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार बनाया गया है।

2. निर्मल कुमार आजाद (IPS, 1994 बैच) पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद से स्थानांतरित कर अतिरिक्त प्रभार के रूप में पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।

3. पंकज कुमार दराद (IPS, 1995 बैच) अपर पुलिस महानिदेशक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और अतिरिक्त प्रभार विशेष निगरानी इकाई से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बनाया गया है।

4. सुधांशु कुमार (IPS, 1996 बैच) अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था एवं अतिरिक्त प्रभार यातायात से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात बनाया गया। साथ ही उन्हें विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

5. अमृत राज (IPS, 1998 बैच) अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) नियुक्त किए गए हैं।

6. कासे सुहिता अनुपम (IPS, 1998 बैच) अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था बनाया गया। साथ ही अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

7. राजेश कुमार (IPS, 2003 बैच) पुलिस महानिरीक्षक, बिहार मानवाधिकार आयोग से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) बनाया गया है।

8. पंकज कुमार राज (IPS, 2006 बैच) पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ तथा अतिरिक्त प्रभार रेल से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, रेल, बिहार बनाया गया है।

9. एस. प्रेमलथा (IPS, 2006 बैच) पुलिस महानिरीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।

10. गरिमा (IPS, 2022 बैच) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, कहलगांव (भागलपुर) से स्थानांतरित कर समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर नियुक्त किया गया है।

11. शिवम धाकड़ (IPS, 2022 बैच) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी बनाया गया है।

12. कोमल मीणा (IPS, 2023 बैच) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, मसौढ़ी से स्थानांतरित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, विधि-व्यवस्था, पटना पद पर तैनाती दी गई है।

इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न इकाइयों में जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के रूप में देखा जा रहा है। सरकार की ओर से संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई जगह योगदान देने का निर्देश भी जारी किया गया है।

53 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के 53 पुलिस अधिकारियों और आशु उपाधीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके साथ ही 4 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

इस फेरबदल में पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध इकाई, अपराध अनुसंधान विभाग, विशेष शाखा, विशेष सुरक्षा दल, बिहार पुलिस अकादमी और जिला पुलिस इकाइयों में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं।

कई अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई में स्थानांतरित किया गया। यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पटना, जहानाबाद, सीतामढ़ी, शेखपुरा, अररिया और समस्तीपुर में नई तैनाती की गई। अपराध अनुसंधान विभाग और विशेष सुरक्षा दल में भी अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई।

प्रमुख तबादले और नई पदस्थापन

– लालबाबू यादव को सिपाही प्रशिक्षण कार्यालय, नाथनगर से बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में पदस्थापित किया गया। – पारस नाथ साहू को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2, सदर, खगड़िया से आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना भेजा गया। – सुमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर से अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना पदस्तापित किया गया है। – डॉ. शंकर कुमार झा को पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा), पटना से विशेष अपराध, अपराध अनुसंधान विभाग में जिम्मेदारी मिली। – अभिषेक सिंह पोस्टिंग मिलने की इंतजार में थे, जिन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 में पदस्थापित किया गया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com