जशपुर में बड़ा बस हादसा: झारखंड से कोरबा आ रही बस पलटी, 10 यात्री घायल, एक महिला की हालत गंभीर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी के पास डायवर्जन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और डायवर्जन के मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुनकुरी भेजा गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और डायवर्जन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com