CM विष्णुदेव साय का फुल डे शेड्यूल: भाजपा कार्यालय लोकार्पण, कैबिनेट बैठक और कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे। वहां वे नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मंत्रालय में करेंगे कार्यालयीन कार्य

रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे से शाम 4:00 बजे तक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यालयीन कार्यों का निपटारा करेंगे और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

शाम को होगी कैबिनेट और उप समिति की बैठक

शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री साय राज्य मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद 5:30 बजे से 6:00 बजे तक मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में शामिल होकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे।

सरकारी कर्मचारियों के लिए ऋण सुविधा कार्यक्रम में होंगे शामिल

शाम 6:00 बजे से 6:15 बजे तक मुख्यमंत्री शासकीय कर्मचारियों के लिए आयोजित अल्पकालीन ऋण सुविधा योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे और योजना से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे।

डुमरतराई में नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में करेंगे शिरकत

दिन के अंतिम कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे डुमरतराई फेस-2 स्थित थोक बाजार में आयोजित नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com