आरंग-समोदा की बदलेगी तस्वीर: मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज समोदा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आरंग और समोदा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए 112 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 96 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे।

67 विकास कार्यों का लोकार्पण, 29 परियोजनाओं का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय 21.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 67 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं 90.34 करोड़ रुपये की लागत वाले 29 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी।

सड़क, भवन और ग्रामीण विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, नगरीय विकास, ग्रामीण अधोसंरचना और अन्य जनहित से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर विकास की गति तेज करना है।

नवा रायपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की रखी जाएगी आधारशिला

मुख्यमंत्री नवा रायपुर के कोटरा भाठा में 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल का भूमिपूजन भी करेंगे। अस्पताल बनने के बाद नवा रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com