रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर: बाइक सवार की मौके पर गई जान

छत्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। हालांकि, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा देउरगांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ ही ट्रक ने युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और लोगों की भीड़ जुट गई थी।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, इसकी सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।











