MHT CET BHMCT और MHMCT 2026 के CAP राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) सेल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT) और मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (MHMCT) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) राउंड की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
CAP प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और आवेदन का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित होगी और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट और आगे की समय-सारिणी आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी।











