महासमुंद-राजिम मार्ग पर सरगी नाला में मिली सड़ी-गली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

गरियाबंद। महासमुंद-राजिम मार्ग पर फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरगी नाला में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव काफी पुराना होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

हत्या, हादसा या कुछ और?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com