सावन की शुरुआत में बनेगा ‘त्रिग्रही योग’, 4 राशि वालों के लिए खुलेगा सौभाग्य का दरवाजा

अगस्त की शुरुआत में ही एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ घटना घटित होने वाली है. दरअसल, अगस्त के पहले सप्ताह में कर्क राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है. वर्तमान में सूर्य और बृहस्पति कर्क राशि में हैं, वहीं 5 अगस्त को बुधदेव भी कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में सूर्य-बृहस्पति-बुध का त्रिग्रही योग बनेगा. यह योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आएगा, जिसमें करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति और प्रसिद्धि मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन सी राशियां हैं, जिन्हें लाभ होने वाला है?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बनना शुभ हो सकता है क्योंकि यह योग आपके चौथे भाव में बनेगा, जिसे सुख का भाव कहा जाता है. सूर्य-बुध के प्रभाव से आपको करियर में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है. यदि आपने निवेश किया है, तो अच्छे प्रतिफल मिलने की संभावना है. कुछ लोग जमीन, घर या वाहन खरीद सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि में त्रिग्रही योग बनेगा. इस योग के कारण आपका ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ सकता है. ऐसे में, जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही जगह पर नौकरी मिलने की संभावना है. कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. अगर आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि से दसवें भाव में त्रिग्रही योग बनेगा, जो कर्म का भाव है. आपको अपने करियर में बहुत अनुकूल परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. वरिष्ठों की ओर से आपके काम की सराहना होने की संभावना है, कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है. विदेश जाकर काम करने की सोच रहे लोगों की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आ सकती है. कुछ लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को जीवन में प्रगति के अवसर मिलेंगे. आपके सातवें भाव में बन रहा त्रिग्रही योग आपको समाज में प्रसिद्धि दिला सकता है. इस राशि के जो जातक लोक प्रबंधन या राजनीति के क्षेत्र में हैं, उन्हें मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है. आपको धन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलने की संभावना है. यदि आप अगस्त महीने में बुद्धिमानी से धन का निवेश करते हैं, तो भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com