Toyota Hilux 2026 की जल्द होगी एंट्री, नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ मचाएगी धमाल

नई जनरेशन की 2026 टोयोटा हिलक्स कल 28 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी. पिछली जनरेशन का मॉडल मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था. अब नौवीं जनरेशन की हिलक्स बिल्कुल नए फीचर्स से लैस और प्रीमियम केबिन के साथ काफी नए डिजाइन में आने वाली है.
2026 टोयोटा हिलक्स की कीमत
नई जनरेशन की हिलक्स की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में काफी बढ़ने की उम्मीद है. आठवीं जनरेशन के मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 28.52 लाख रुपये से 36 लाख रुपये के बीच थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई हिलक्स की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 30 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच होगी.
2026 टोयोटा हिलक्स इंजन
नई जनरेशन की टोयोटा हिलक्स उसी IMV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जिस पर हिलक्स बनी है. इसमें वही 2.8-लीटर डीजल इंजन होगा जो 204 हॉर्सपावर और 420 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने पर टॉर्क बढ़कर 500 एनएम हो जाता है. 4×4 AWD सिस्टम और लो-रेंज ट्रांसफर केस स्टैंडर्ड तौर पर मिलने की संभावना है. इस बार हिलक्स डीजल में नया 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिल सकता है.
2026 टोयोटा हिलक्स इंटीरियर
भारत में बिकने वाली नई जनरेशन हिलक्स का इंटीरियर अंतरराष्ट्रीय मॉडल के समान होगा. इसमें फिजिकल बटन वाला 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का फुली डिजिटल टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले होगा. हार्ड प्लास्टिक की जगह, नई हिलक्स में लेटेस्ट लैंड क्रूज़र प्राडो से प्रेरित प्रीमियम केबिन लेआउट दिया गया है।.
डबल-कैब हिलक्स में पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), एम्बिएंट लाइटिंग, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लवबॉक्स मिल सकते हैं. नई टोयोटा हिलक्स में रडार और कैमरा, ड्राइवर असिस्टेंस सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट और दूसरे फीचर्स शामिल हैं.











