प्रदर्शनकारियों पर आगे नहीं होगी कार्रवाई… जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सरकार का बड़ा ऐलान

पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाएं भी देखने को मिली थीं. इस मामले में दर्ज मुकदमों को को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है. हालांकि, यह राहत उन पर लागू नहीं होगी, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड (क्रिमिनल एंटीसिडेंट) है. इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाएगा.

सरकार ने तय किया है कि अगर प्रदर्शन के दौरान किसी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है तो उनके मामलों की समीक्षा की जाएगी. उन्हें जल्द रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे कोई प्रतिकूल कार्रवाई करने का उसका इरादा नहीं है. इस मामले को बंद माना जाएगा और इस संबंध में भविष्य में कोई नई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com