पटना समेत 5 जिलों में रुक-रुक बारिश, 35 में अलर्ट:9 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी; 8 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार में मानसून सक्रिय है। पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 8 अगस्त तक बारिश का दौरा जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पटना समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

इधर, जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बिजली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं मुंगेर में बिजली से 45 साल की एक महिला की मौत हो गई।

नालंदा में रोपवे पर गिरी बिजली, 32 टूरिस्ट फंसे

नालंदा के राजगीर में मंगलवार शाम रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई। आकाशीय बिजली गिरने से इलेक्टॉनिक पार्ट्स में खराबी आई थी। इस कारण रोपवे पर 18 केबिन बीच रास्ते में ही फंस गए। जिसमें 32 पर्यटक करीब 1 घंटे तक फंसे रहे।

वहीं, नेपाल के तराई वाले इलाके में हो रही बारिश से अररिया में बाढ़ जैसे हालात हैं। पलासी प्रखंड के वार्ड-03 में घरों में बारिश का पानी भर गया है। गांव आने-जाने का एक मात्र साधन चचरी पुल है, वो भी डूब गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com