रनटाइम, स्टारकास्ट और रिलीज डेट, पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर के बारे में जानिए सबकुछ

‘मिर्जापुर द मूवी’ ये सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि भौकाल है भौकाल…जी हां, ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद अब मिर्जापुर की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी. इस फिल्म के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड है. जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी दर्शकों के बीच इसे लेकर क्रेज बढ़ गया था. लेकिन अब जब फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है तो इसे देख को मानो किसी से सब्र ही नहीं हो रहा है. दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. ट्रेलर की बात की जाए तो एक भौकाल ही काट दिया है. हर एक सीन इतना दमदार है मानो पहली वाली मिर्जापुर को भी इसने पीछे छोड़ दिया हो.
ट्रेलर में मिर्जापुर के पहले सीजन के भी कई सीन्स दिखाए गए हैं. वहीं, अब तो नए कलाकार भी जुड़ गए हैं. जिससे फिल्म में चार चांद लगने वाले हैं. अगर आप भी फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं तो इसके बारे में हर जानकारी जाननी भी जरूरी है. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं फिल्म की स्टारकास्ट, रनटाइम और रिलीज डेट से लेकर सबकुछ.
मिर्जापुर से जुड़े FAQ
Q1.मिर्जापुर: द मूवी में कौन-कौन से कलाकार हैं?
जवाब- फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, श्रीया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी शर्मा समेत कई कलाकार नजर आएंगे.
Q2. मिर्जापुर: द मूवी का रनटाइम कितना है?
जवाब- फिल्म का फाइनल रनटाइम अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है.
Q3. मिर्जापुर: द मूवी किस जॉनर की फिल्म है?
जवाब- यह एक्शन, क्राइम, ड्रामा और थ्रिलर जॉनर की फिल्म है.
Q4. CBFC ने मिर्जापुर: द मूवी को कौन सा सर्टिफिकेट दिया है?
जवाब- CBFC के उपलब्ध रिकॉर्ड में अभी फिल्म के दूसरे ट्रेलर को A सर्टिफिकेट मिला है.
Q5. पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर: द मूवी कब रिलीज होगी?
जवाब- फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Q6. मिर्जापुर: द मूवी का डायरेक्टर कौन है?
जवाब- फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है.
Q7. मिर्जापुर: द मूवी में क्या आगे की कहानी दिखाई जाएगी?
जवाब- हां, फिल्म मिर्जापुर की दुनिया को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाएगी.











