लॉन्च से पहले लीक हुए Vivo के इस धांसू फोन के फीचर्स, सामने आई डिस्प्ले, कैमरा और डिजाइन की डिटेल

Vivo की अपकमिंग X500 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है. कंपनी ने अभी इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में फोन के डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा से जुड़ी कई अहम डिटेल सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि Vivo X500 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा X500e, X500 Pro और X500 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं
सबसे खास बात फोन के कैमरा डिजाइन को लेकर है. रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X500 के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल ऊपर की तरफ बाईं ओर दिया जा सकता है. वहीं, Pro मॉडल्स में कैमरा मॉड्यूल बीच में देखने को मिल सकता है. यानी एक ही सीरीज के अलग-अलग मॉडल में कैमरा डिजाइन काफी अलग हो सकता है.
6.59 इंच की स्क्रीन
लीक के मुताबिक, स्टैंडर्ड Vivo X500 में 6.59 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है. वहीं, X500 Pro मॉडल्स में करीब 6.37 इंच और 6.85 इंच की स्क्रीन के विकल्प मिलने की बात कही जा रही है. इन डिस्प्ले में बेहद पतले बेजल और ज्यादा गोल कॉर्नर मिल सकते हैं. स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1.5K या 2K हो सकता है. साथ ही, इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक, Pro मॉडल्स में 2nm चिपसेट और स्टैंडर्ड X500 में 3nm प्रोसेसर दिया जा सकता है. हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
कैमरे में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड
Vivo X500 में 50MP Sony मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है. टेलीफोटो कैमरा करीब 70mm फोकल लेंथ के साथ आ सकता है और इसमें टेलीफोटो मैक्रो फीचर भी मिल सकता है. वहीं, X500 Pro में 50MP मेन कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 1/1.28 इंच का सेंसर और LOFIC तकनीक मिल सकती है. इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है.
कब हो सकता है लॉन्च?
सबसे प्रीमियम X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसमें 50MP Sony LYT-828 मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है. LOFIC तकनीक की मदद से कैमरा बहुत ज्यादा रोशनी और कम रोशनी वाले हिस्सों में बेहतर डिटेल कैप्चर कर सकता है. फिलहाल Vivo ने X500 सीरीज की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में इसे सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. कुछ ग्लोबल मॉडल सर्टिफिकेशन डेटाबेस में भी नजर आ चुके हैं.











