यूपी के 6 शहरों में अग्निवीर भर्ती, 17 अगस्त से मेरठ में रैली

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश यानी यूपी में तीसरी अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसके तहत यूपी के 6 जिलों में तीसरी अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. इसकी शुरुआत 17 अगस्त 2026 को मेरठ से होगी. 29 मार्च 2027 को अयोध्या में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी.

भर्ती में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स होंगे शामिल

अग्निवीर भर्ती में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के जुटने की संभावनाएं हैं. इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बीते रोज मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की. इस बैठक में अग्निवीर भर्ती की तैयारियां की समीक्षा की. बैठक में सभी जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत भर्ती स्थलों पर कैंडिडेट्स का आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है.

वहीं भर्ती स्थल परपर्याप्त चिकित्सकीय और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित अधिकारियों को भी कानून-व्यवस्था और यातायात को लेकर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है.

कहां किस तारीख को अग्निवीर भर्ती रैली

  • मेरठ – 17 अगस्त से 9 सितंबर
  • बरेली – 14 सितंबर से 30 सितंबर
  • लखनऊ – 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027
  • वाराणसी – 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027
  • आगरा – 4 मार्च से 24 मार्च 2027
  • अयोध्या – 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027

इन दस्तावेजों के साथ ही रैली स्थल पर करें रिपोर्ट

  • ऑरिजनल डाक्यूमेंट (10वीं-12वीं के एजुकेशन, डोमिसाइल व जाति प्रमाण पत्र )
  • डाक्यूमेंट्स की 2 सेल्फ अटेस्टेट फोटोकाॅपी
  • 10 रुपये के स्टॉप पेपर पर एफेडिविट सर्टिफिकेट (जरूरी है)
  • एडमिड कार्ड
  • पारदर्शी फोल्डर

ये 9 दस्तावेज भी चाहिए

इंडियन आर्मी के डायरेक्ट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए उपयोगी दस्तावेजाें की जानकारी साझा की है, जिसके तहत भर्ती रैली में शामिल हाेने के लिए 9 दस्तावेज उपयोगी हैं. आइए जानते हैं कि कौन से दस्तावेज उपयोगी हैं.

  • स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • अनमैरिड सर्टिफिकेट
  • पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • रेजीडेंस प्रूफ
  • NCC सर्टिफिकेट A, B, C (अगर हो तो)
  • स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (अगर हो तो)
  • रिलेशन सर्टिफिकेट (रिलेशन भर्ती में शामिल हो रहे कैंडिडेट्स के लिए )
  • 10 रुपये के स्टॉप पेपर पर एफेडिविट सर्टिफिकेट (जरूरी है)

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com