स्मृति की वापसी, 7 महीने बाद नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान; अमित मालवीय की छुट्टी

7 महीने बाद नितिन नबीन की नई टीम की घोषणा हो गई है. वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नितिन नबीन की नई टीम में 8 महासचिव बनाए गए हैं. अनिल बलूनी पहले की तरह मीडिया इंचार्ज पद पर बने रहेंगे. इसी तरह बीएल संतोष के पास भी संगठन महासचिव का पद पहले की तरह यथावत रहेगा.

वहीं आईटी सेल हेड अमित मालवीय की छुट्टी हो गई है. वे लंबे वक्त से बीजेपी संगठन में आईटी सेल के हेड थे. मालवीय की जगह दीपक महस्के को सोशल मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

नितिन नबीन की नई टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी जगह मिली है. उन्हें राजेश अग्रवाल की जगह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राजेश मंगल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है. तरुण चुग मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बीडी शर्मा को सभी इकाईयों का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. नितिन नबीन की नई टीम में 10 महिलाओं को शामिल किया गया है.

नितिन की टीम में कौन-कौन, पूरी लिस्ट

उपाध्यक्ष- वसुंधरा राजे, राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांड्या, रेखा वर्मा, डी पुरंदेश्वरी, भारती पवार, मनप्रीत बादल, वी नरेंद्र भाई दोषी, लाल सिंह आर्या, एम नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर.

महासचिव- सुनील बंसल, विनोद तावड़े, बिप्लब देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया.

संगठन महासचिव- बीएल संतोष

सह संगठन महासचिव- सौदान सिंह, शिवप्रकाश

राष्ट्रीय सचिव- कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फेंगनोन कोनयाक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देब वर्मन, रोहन गुप्ता, जय प्रकाश.

बीजेपी संगठन से इन नेताओं की छुट्टी

जेपी नड्डा की टीम में महासचिव पद पर कार्यरत अरूण सिंह, दुष्यंत गौतम, तरूण चुघ और राधामोहनदास अग्रवाल की छुट्टी हो गई है. इसी तरह संगठन में सचिव पद पर कार्यरत अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, ओमप्रकाश धुर्वे, रितुराज सिन्हा, कामाख्या प्रसाद ताशा, सुरेंद्र नागर की छुट्टी हो गई है.

नड्डा की टीम में उपाध्यक्ष रहे सरोज पांडेय, डीके अरूणा, एम.चुबा राव, अब्दुल्ला कुट्टी को भी नई टीम में शामिल नहीं किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com