निरहुआ आपके भैया हैं? ये सवाल सुन भड़कीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- मेरे बारे में बात करने से पहले सोचना

निरहुआ और आम्रपाली के अफेयर की चर्चा हमेशा रहती है. हालांकि ये भी सच है कि दोनों भले ही हमेशा एक दूसरे के साथ दिखाई दें, लेकिन खुद को अच्छा दोस्त बताते हैं. निरहुआ शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. वहीं आम्रपाली ने अब तक शादी नहीं की है. ऐसे में दोनों का नाम अक्सर जोड़ा जाता है. इसी को लेकर ‘भोजपुरी बवाल‘ में आम्रपाली से सवाल हुआ. पर उन्होंने निरहुआ को सिर्फ अपना को-स्टार बताया. जब उनसे सवाल हुआ कि क्या निरहुआ आपके भाई हैं तो उन्होंने कहा- नहीं.

निरहुआ से रिश्ते पर आम्रपाली
होस्ट सवाल करता है, “निरहुआ जी आपके भैया हैं?” इस पर आम्रपाली दुबे कहती हैं, “नहीं, मेरे तो को-एक्टर हैं.” जब फिर सवाल होता है कि सिर्फ को एक्टर हैं और कुछ नहीं? तो वो कहती हैं, “बिल्कुल.” इस पर फिर एंकर कहता है, “स्वीकार क्यों नहीं कर लेती हैं आप कि प्यार करते हो. बच्चों का भी ध्यान रखते हो, स्कूल चले जाते हो.” इस पर आम्रपाली कहती हैं कि बिल्कुल और उनके बच्चे मेरे बहुत अच्छे दोस्ते हैं.

एंकर कहता है कि ऐसा है तो फिर स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हैं? इस पर आम्रपाली थोड़ा नाराजगी भरे लहजे में कहती हैं, “क्या स्वीकार करना है?” तो एंकर कहता है, “यही कि वो अपनी पत्नी से नहीं प्यार करते थे. उनको मतलब ही नहीं वहां पर. जाते ही नहीं अपने घर. आप ही से रिश्ता है.” इतने में वीडियो में दिखता है कि आम्रपाली काफी गुस्से में आ जाती हैं और उंगली से इशारा करते हुए कहती हैं, “मेरे बारे में बात करने से पहले सोचिएगा.

‘भोजपुरी बवाल’ में कौन कौन?

‘भोजपुरी बवाल’ भोजपुरी सितारों का पहला रिएलिटी शो है. पर इसमें टास्क की जगह, बवाल होता है. इस शो के पहले सीजन में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अलावा पवन सिंह, काजल राघवानी, रानी चैटर्जी जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं. इनके अलावा राजनेता तेज प्रताप यादव भी शो का हिस्सा हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com