दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड छोड़ मुंबई में क्यों बसा यह विदेशी परिवार? वजह करेगी हैरान; देखें वीडियो

दुनिया का हर इंसान फिनलैंड जैसी शांत और आरामदायक जगह पर बसने का सपना देखता है. लेकिन एक परिवार ऐसा भी है जिसने इसके बिल्कुल उलट जाकर हर किसी को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर ‘द फिनडियन फैमिली’ के नाम से मशहूर यह फिनिश परिवार फिनलैंड की आरामदायक जिंदगी छोड़कर सपनों के शहर मुंबई आ बसा है.

कंफर्ट जोन छोड़ भारत आने की बड़ी वजह

पेशे से टीचर और कंटेंट क्रिएटर टोको ने बताया कि फिनलैंड में उनकी जिंदगी बेहद शानदार चल रही थी. लेकिन वह और उनकी पत्नी जानिका तूनेनैन नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे दुनिया का सिर्फ एक ही पहलू देखकर बड़े हों. बच्चों को एक नया नजरिया और दुनिया का असली अनुभव देने के लिए ही उन्होंने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर मुंबई आने का फैसला किया.

मुंबई की बारिश ने किया शानदार स्वागत

जुलाई के आखिरी हफ्ते में भारत पहुंचे इस परिवार का स्वागत मुंबई की बारिश के साथ हुआ. इंस्टाग्राम पर अपने सफर का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने ‘नमस्ते’ के साथ अपनी नई शुरुआत का जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया, जहां भारतीय यूजर्स उनका दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com