1000 रुपये का पेट्रोल बिल्कुल मुफ्त…500-500 के नोटों के बाद अब पेट्रोल का लंगर,

पूड़ी-सब्जी, राजमा-चावल समेत खाने-पीने की चीजों का लंगर तो आपने अपने आसपास अक्सर ही देखा और सुना होगा. लेकिन क्या कभी पेट्रोल का लंगर देखा है. पेट्रोल का लंगर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार को लग रहा है .इस दौरान लोगों को मुफ्त पेट्रोल बांटा जाएगा. टू व्हीलर को 500 रुपये और फोर व्हीलर में एक हजार रुपए का पेट्रोल मुफ्त भरा जाएगा. ये अनोखा लंगर अमृतसर के रहने वाले राजा लगा रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों 500-500 के नोटों का भी लंगर लगाया था.
पेट्रोल का लंगर, मुफ्त भरा जाएगा गाड़ी में तेल
अमृतसर के रहने वाले राजा ने कहा कि माता की परमिशन से वह पेट्रोल का लंगर लगा रहे हैं.उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सेक्टर 10 और सेक्टर 7 में दो पेट्रोल पंप है. सिद्धू पेट्रोल पंप और ऑब्रोय पेट्रोल पंप दोनों पर ही पेट्रोल का लंगर होगा. पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बीच ये अनोखा लंगर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
आज शाम को लगेगा पेट्रोल का लंगर
राजा ने कहा कि मंगलवार शाम को 5 बजे से इसकी शुरुआत की जाएगी. ओबेरॉय पेट्रोल पंपर के पास कार्ड बांटे जाएंगे 500 रुपये वाला एक कार्ड टू और फोर व्हीलर्स को 1000 रुपये वाला कार्ड मुफ्त दिया जाएगा. वहां आकर सिर्फ जय माता दी बोलना है और मुफ्त पेट्रोल मिल जाएगा.
‘जिनके पास वहान नहीं हैं वो न आएं’
राजा ने कहा कि पेट्रोल का लंगर लगाना उनका सपना था. इस लंगर को लगाने के लिए वह माता का शुक्रिया अदा करते हैं. उन्होंने उन लोगों से पेट्रोल के लंगर मेंन आने की अपील की है जिनके पास वाहन नहीं हैं.











