राजस्थान के 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:बीसलपुर का जलस्तर 314 मीटर के पार; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बुधवार को 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश का ये दौर अगले तीन दिन जारी रहेगा। टोंक में बीसलपुर बांध का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक सेमी बढ़ा है। बुधवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.05 मीटर दर्ज किया गया। त्रिवेणी 2.50 मीटर के स्तर पर बह रही है। बांध की अधिकतम भराव क्षमता 315.50 मीटर है।

इससे पहले, मंगलवार को प्रदेश के करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 से 20 MM तक बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ के अरनोद में सबसे ज्यादा 21 MM बारिश हुई। वहीं, कोटा में 5.6, डूंगरपुर में 4, संगरिया में 3 और चित्तौड़गढ़ में 1 बारिश रिकॉर्ड हुई। उदयपुर के डबोक में भी बरसात ट्रेस हुई।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, माउंट आबू 23.9 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

20 से 23 अगस्त तक भरतपुर-जयपुर संभाग में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 20 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान पूर्वी राजस्थान के शेष भागों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com