12वीं पास छात्रों के लिए खास है AEDP कोर्स, पढ़ाई के साथ मिलेगी जॉब ट्रेनिंग और स्टाइपेंड

बिहार के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है. बिहार में 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) शुरू किया गया है. इस प्रोग्राम में कई विशेषताएं हैं. मुख्य तौर पर AEDP में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को तिहरा फायदा मिलेगा, जिसके तहत प्रोग्राम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को प्रोग्राम पूरा करने पर ग्रेजुएशन की डिग्री मिलेगी. इसके साथ ही जाॅब ट्रेनिंग और स्टाइपेंड भी मिलेगा. इस प्रोग्राम यानी कोर्स में एडमिशन 12वीं के बाद लिया जा सकता है.AEDP को यूजीसी व नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है.

आइए, जानते हैं कि बिहार में शुरू हुआ AEDP क्या है. जानते हैं कि AEDP में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को कैसे जॉब ट्रेनिंग और स्टाइपेंड मिलेगा. विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.

स्टूडेंट्स को रोजगार आधारिक शिक्षा से जोड़ने की पहल

बिहार सरकार ने स्टूडेंट्स को रोजगार आधारित शिक्षा से जोड़ने की पहल करते हुए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) शुरू किया है. ये प्रोग्राम 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए है, जो 12वीं बार स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन की डिग्री जाॅब ट्रेनिंग के साथ उपलब्ध कराता है. विशेष ये है कि जॉब ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड का भी प्रावधान है.

बिहार की तीन कॉलेजों ने शुरू किया AEDP

बिहार सरकार ने AEDP को शुरू कर दिया है. अभी राज्य की एक यूनिवर्सिटी के तीन कॉलेजों में AEDP शुरू किया गया है, जिसके तहत राज्य के BRA बिहार यूनिवर्सिटी के तीन कॉलेजों का चयन किया गया है. इसमें लक्ष्मी नारायण दूबे मोतिहारी समेत अन्य कॉलेज शामिल है.

4 साल का AEDP, 4 सेमेस्टर होंगे

AEDP की विशेषता की बात करें तो ये चार साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम है, जिसमें 8 सेमेस्टर पढ़ाए जाएंगे. इस प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. सितंबर में सेशन शुरू करने की तैयारी है. इस प्रोग्राम की खास बात करें तो 4 साल के इस प्रोग्राम में 75 फीसदी अकादमिक शिक्षा और 25 फीसदी उद्योग आधारित स्किल ट्रेनिंग स्टूडेंट्स को दी जाएगी. प्रोग्राम के तीसरे साल में स्टूडेंट्स को उद्योगों में स्टाइपेंड-युक्त अप्रेंटिसशिप के लिए भेजा जाएगा, जो अनिवार्य होगी. AEDP के तहत बीए इन कांटेंट एंड क्रिएटिव राईटिंग, बीकाम इन बैंकिंग, फाइनांसियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, बीकाम इन रिटेल ऑपरेशन जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं. ये कोर्स अन्य ग्रेजुएशन कोर्स की तरह ही मान्य होंगे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com