सारांश जैन को कुलदीप यादव की जगह मौका देना है बेहद जरूरी, ये है वजह

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में जीत के बाद अब टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए कोलंबो में फतेह हासिल करनी होगी. हालांकि इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया क्या प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी? क्या कुलदीप यादव की जगह ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका मिलेगा? क्या टीम इंडिया कुलदीप यादव के साथ खड़ी नहीं होगी? ऐसा माना जा रहा है कि सारांश जैन को अगले मैच में कुलदीप यादव पर तरजीह मिल सकती है और इसकी बड़ी वजह पसंद या नापसंद नहीं है. इसकी वजह है विरोधी की ताकत. आइए आपको बताते हैं क्या है मामला?

कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मौका क्यों देना चाहिए?
कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मौका देने की सबसे बड़ी वजह श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर हो सकती है. दरअसल श्रीलंका के पास बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. खासतौर पर मिडिल ऑर्डर में सोनल दिनुषा, कामिंडु मेंडिस और निरोशन डिकवेला की मौजूदगी टीम इंडिया को इसके लिए प्रेरित कर सकती है. ये तीनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और टीम इंडिया पिछले मैच में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर्स के साथ उतरी थी. जिसमें मानव सुथार और जडेजा ने तो अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन कुलदीप यादव थोड़ा आउट ऑफ फॉर्म नजर आए थे.

अगर कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को ले आया जाए, जो कि एक ऑफ स्पिनर हैं तो वो टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसके साथ-साथ सार्थक जैन बैटिंग भी अच्छी करते हैं तो टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप भी गहरी हो जाएगी.

सारांश जैन का करियर

सारांश जैन की बात करें तो इस खिलाड़ी को फर्स्ट क्लास मैचों का अच्छा खासा अनुभव है. सारांश 54 मैचों में 188 विकेट ले चुके हैं. इसके साथ-साथ सारांश ने 2223 रन भी बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. सारांश ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए 10 मैचों में 30 विकेट हासिल किे थे और इसके साथ-साथ उन्होंने 518 रन भी बनाए. इस प्रदर्शन की बदौलत मध्य प्रदेश की टीम नॉक आउट राउंड में पहुंची थी और सारांश को टीम इंडिया में भी जगह मिली. अब देखना ये है कि टीम इंडिया उन्हें कोलंबो टेस्ट में मौका देती है या नहीं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com