इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबियत बिगड़ी… जयपुर में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग

राजस्थान के जयपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. बताया जा रहा है कि ये इमरजेंसी लैंडिंग थी. दरअसल, इंडिगो की सूरत से जयपुर फ्लाइट में एक यात्री की तबियत बिगड़ गई. पहले यात्री को फ्लाइट में ही प्राथमिक उपचार दिया गया. लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया.

यह पूरा मामला इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6852 का है. यात्री की तबियत खराब होने पर बुधवार शाम करीब 5:36 बजे इंडिगो की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग की गई है. फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्री को अस्पताल भिजवाया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. इससे पहले मुंबई से वाराणसी जा रही अकासा एयर की एक फ्लाइट में भी एक यात्री के बीमार पड़ने पर वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस वजह से फ्लाइट दो घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची.

फ्लाइट की वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर की फ्लाइट QP-1429 मंगलवार शाम 5:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, सुनील कुमार जायसवाल नाम का एक यात्री अचानक बीमार पड़ गया. साथ यात्रा कर रहे दो यात्रियों ने तुरंत क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी दी. उस समय विमान शिरडी के ऊपर से गुजर रहा था. इसके बाद फ्लाइट की वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया

क्रू द्वारा शुरुआती जांच: केबिन क्रू स्थिति को संभालता है और देखता है कि क्या फ्लाइट में कोई डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल मौजूद है.

पायलट और ATC के बीच बातचीत: अगर स्थिति गंभीर है, तो पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित करता है और प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगता है.

जमीन पर तैयारी: एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस, मेडिकल टीमें और सुरक्षा कर्मियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया जाता है.

तुरंत इलाज: लैंडिंग के बाद, मरीज को मेडिकल टीम को सौंप दिया जाता है और पास के अस्पताल ले जाया जाता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com