रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, तस्कर वाहन छोड़कर फरार; FIR दर्ज

रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में लदे 9 मवेशी घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लारीपानी निवासी लाभोराम चौहान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि दुर्गापुर-लारीपानी के बीच मुख्य सड़क किनारे मवेशियों से भरी पिकअप पलटी हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान झारखंड नंबर की पिकअप मिली, जिसमें 9 मवेशी लदे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मवेशियों को कथित तौर पर दूसरे राज्य की ओर ले जाने की बात सामने आई है।

चालक के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिवहन अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com