बैंक अधिकारी बनकर OTP मांगते हैं ठग, पुलिस ने छात्रों को किया अलर्ट

जगदलपुर में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए बस्तर पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचने के उपाय बताए।

पुलिस ने बताया कि ठग कभी बैंक अधिकारी तो कभी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से OTP, PIN और बैंक की गोपनीय जानकारी हासिल करते हैं। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई।

ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने कहा कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और बैंक को भी इसकी जानकारी दें। साथ ही मोबाइल नंबर, चैट, स्क्रीनशॉट, लिंक और ट्रांजैक्शन की जानकारी सुरक्षित रखें।

पुलिस के मुताबिक, जितनी जल्दी शिकायत होगी, ठगी की रकम को रोकने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com