उड़ती फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ से बेंगलुरु तक सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मच गया जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. फ्लाइट संख्या 6E-231 में हवा में उड़ान के दौरान ही क्रू मेंबर्स को लैंडिंग से ठीक पहले एक धमकी भरा खत मिला. सूचना मिलते ही पायलट और क्रू ने तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए. राहत की बात यह रही कि विमान ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.

लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231 को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, लैंडिंग से ठीक पहले क्रू को धमकी की जानकारी मिली.

जैसे ही क्रू को उड़ते विमान में बम खबर मिली, लखनऊ से बेंगलुरु तक हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई. विमान के सुरक्षित उतरने के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को बम की धमकी के बारे में जानकारी दी गई. फ्लाइट 6E231 ने सुबह करीब 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की जांच शुरू कर दी.

अधिकारियों की तरफ से SOP के तहत विमान की पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है. विमान के अंदर के हिस्सों के साथ-साथ सामान और अन्य जरूरी स्थानों की भी जांच की जा रही है. बम धमकी की सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, CISF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं.

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर बम की धमकी को होक्स यानी फर्जी होने की आशंका है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं और विस्तृत जांच पूरी होने तक सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close