UGC NET का रिजल्ट इसी हफ्ते होगा जारी, NTA ने Answer Key को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

UGC NET रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट और फाइनल आंसर की कब जारी होगी. सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में एनटीए ने बताया है कि इसी हफ्ते आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी. पिछले करीब दो महीने से अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले एनटीए ने करीब 50 दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिसे लेकर विवाद भी हुआ था.

एनटीए ने क्या बताया?

एनटीए की तरफ से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया है, यूजीसी नेट के 84 विषयों का रिजल्ट और फाइनल आंसर की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसी हफ्ते जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट्स और हैंडल्स पर ही भरोसा करें.

तीन विषयों की परीक्षा हुई थी रद्द

एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की जारी करने के साथ ही ये भी बताया था कि यूजीसी नेट के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इनके लिए तारीखों का ऐलान भी किया गया था. सवालों में कई तरह की गड़बड़ियां मिलने के बाद ये फैसला लिया गया. कई तरह के टाइपो और व्याकरण की गलतियों के बाद आरोप लगा कि एआई के जरिए पेपर सेट किया गया था, हालांकि एनटीए ने इससे साफ इनकार कर दिया.

रिजल्ट कैसे करें चेक?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे UGC NET Result/Scorecard के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करें
  • सिक्योरिटी पिन और कैप्चा डालने के बाद सबमिट का बटन दबाएं
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे यहीं से डाउनलोड भी कर लें

कई सवाल हटने की उम्मीद

यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की में कई सवालों के हटने की उम्मीद है, अभ्यर्थियों ने बताया है कि उनकी तरफ से अपने सब्जेक्ट से जुड़े 15 से ज्यादा सवालों को चैलेंज किया गया है. ऐसे में हर सब्जेक्ट में कुछ गलत सवाल हटाए जा सकते हैं. अभ्यर्थी रिजल्ट और आंसर की जारी होने में देरी से भी गु्स्से में थे, यही वजह है कि अब एनटीए की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close