सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद बोले- राजनीति में न कोई दुश्मन, न कोई दोस्त

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री संजय निषाद ने टीवी9 से खास बातचीत में जनता की नाराजगी को खुलकर बात की. समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन की अटकलबाजी पर संजय निषाद ने कहा कि जब सपा ने दरवाजे बंद किए थे, तो हम बीजेपी के साथ आ गए.. अगर बीजेपी दरवाजा बंद करेगी तो आगे देखेंगे… लोग यह सवाल पूछते हैं… मैं बस जवाब देता हूं क्योंकि राजनीति में न कोई दुश्मन होता है और न ही कोई दोस्त.

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मेरी दोस्ती सिर्फ अपने वोटरों से है. बीजेपी की गुटबाजी का जिक्र करते हुए संजय निषाद ने कहा कि 2024 में बीजेपी पूरा देश जीत गई लेकिन यूपी में हार गई… 2022 में हमने जो सीटें जीती वो 2024 में हार गए… बीजेपी के लोग ही अपनी पार्टी को हराने में लगे रहे… यह तूफान ही था… मैं तूफान के बारे में बीजेपी को सतर्क करूंगा… मैं तो मौसम वैज्ञानिक हूं और मैंने बता दिया है कि तूफान आ रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close