CM TODAY SCHEDULE : CM साय आज मंत्रालय में दो अहम बैठकें करेंगे, शाम को दिल्ली रवाना होंगे

रायपुर, 01 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को रायपुर और नई दिल्ली के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक होगी। दोपहर 1:30 से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री 2:05 बजे मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होकर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा निर्धारित है। वे शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के लिए रवाना होंगे और 4:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4:50 बजे वे इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री रात 6:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद 7 बजे कार से रवाना होकर शाम 7:30 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रहेगा।
नोट: 1 सितंबर का शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।











