Clash of Clans में WWE का तड़का! जॉन सीना और कोडी रोड्स समेत 6 सुपरस्टार्स की एंट्री

मोबाइल स्ट्रैटेजी गेम Clash of Clans के सितंबर 2026 अपडेट में WWE का रंग देखने को मिलेगा। गेम बनाने वाली कंपनी Supercell ने WWE के साथ दूसरी बार साझेदारी की है। इस बार John Cena और Cody Rhodes को खास तौर पर इवेंट में शामिल किया गया है। WWE थीम वाला यह खास इवेंट 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान खिलाड़ियों को नए चैलेंज, रिवॉर्ड और WWE से जुड़े गेम आइटम मिलेंगे।
John Cena के बेस को हराने पर मिलेगा खास रिवॉर्ड
इस इवेंट में John Cena और Cody Rhodes के बीच मुकाबले की थीम रखी गई है। सामान्य मल्टीप्लेयर रेड्स के दौरान खिलाड़ियों को John Cena के डिजाइन वाला एक खास हाई-लेवल बेस मिल सकता है। अगर खिलाड़ी इस बेस को हरा देता है, तो उसे Cody Rhodes Village Statue मिलेगी। यह एक एक्सक्लूसिव और वन-टाइम रिवॉर्ड है, इसलिए खिलाड़ियों के लिए इस बेस को ढूंढकर हराना खास चुनौती होगी।
6 WWE सुपरस्टार्स बने गेम के हीरो
WWE को Clash of Clans की दुनिया में दिखाने के लिए छह सुपरस्टार्स को अलग-अलग हीरो और यूनिट्स की भूमिका दी गई है।
- Cody Rhodes – Barbarian King
- Alexa Bliss – Archer Queen
- The Undertaker – Grand Warden
- IYO SKY – Royal Champion
- Jey Uso – Minion Prince
- Kane – Dragon Duke
इन सभी किरदारों को Clash of Clans के गेमिंग स्टाइल के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
WWE थीम पर नया Village Scenery
सितंबर इवेंट में खिलाड़ियों को एक नया WWE थीम वाला Village Scenery भी मिलेगा। इसका डिजाइन WWE के Money in the Bank इवेंट से प्रेरित है। इसके अलावा इवेंट के दौरान कुछ नए Temporary Event Troops भी इस्तेमाल करने को मिलेंगे।
Mystery Chests में मिलेंगे खास आइटम
इवेंट के दौरान खिलाड़ियों को WWE Reward Chests भी मिलेंगे। इन मिस्ट्री चेस्ट्स में Challenge Tickets और Action Figure Equipment जैसे गेम आइटम मिल सकते हैं। इन रिवॉर्ड्स में Cody Rhodes Hero Skin मिलने का गारंटीड रिवॉर्ड भी शामिल है।
30 सितंबर तक चलेगा इवेंट
इस WWE और Clash of Clans कोलैबोरेशन का प्रमोशन भी WWE सुपरस्टार्स के जरिए किया जाएगा। The Undertaker, IYO SKY समेत कई स्टार्स सोशल मीडिया कैंपेन का हिस्सा होंगे। WWE का यह खास Clash of Clans इवेंट दुनियाभर में iOS और Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।











