फोन कॉल का झांसा, 44 हजार का डीजल लेकर फरार हुआ शातिर ठग

औरंगाबाद : जिले में मंगलवार को एक चौंकाने वाली ठगी की वारदात सामने आई है.जसोईया स्थित प्रकाश फ्यूल सेंटर पर एक शातिर ठग ने फोन कॉल के जरिए कर्मचारियों को झांसे में लेकर करीब 473 लीटर डीजल जिसकी कीमत लगभग 44,000 रुपए हुई, लेकर फरार हो गया.
मंगलवार के अपराह्न तीन बजे पेट्रोल पंप पर कार्यरत सुबोध सिंह ने बताया कि उनके मालिक रामानुज प्रसाद सिंह के मोबाइल पर गुरुवार को सुधीर सिंह नाम के एक व्यक्ति का फोन आया.उसने खुद को परिचित बताते हुए तत्काल जरूरत का हवाला दिया और 473 लीटर डीजल देने को कहा.
भरोसा करते हुए कर्मचारियों ने ट्रैक्टर में डीजल भर दिया.डीजल भरने के बाद भुगतान के लिए जब बारकोड स्कैनर की फोटो भेजी गई, तो आरोपी ने तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर भुगतान टाल दिया.इसी दौरान कर्मचारी अन्य ग्राहकों में व्यस्त हो गए और मौका पाकर ट्रैक्टर चालक डीजल लेकर फरार हो गया.
सीसीटीवी फुटेज में ट्रैक्टर पर “महाकाल ट्रांसपोर्ट” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है, हालांकि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है.घटना के बाद पंप मालिक ने नगर थाने ने इस संबंध में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है.
नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और उससे संबंधित प्राथमिकी दर्ज की है.प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। उसके अलावी उक्त मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है.जिस मोबाइल नंबर से डीजल के लिए कॉल आया था.











