जिस मंत्रालय से पूछा गया सवाल उसके मंत्री ही संसद में नहीं थे…लोकसभा स्पीकर ने लगाई फटकार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में कुछ सदस्यों के देर तक बातचीत करने पर नाराजगी जताई. इसके अलावा उन्होंने एक मंत्री के विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे जाने के दौरान सदन में मौजूद ना होने पर गुस्सा जाहिर किया. प्रश्नकाल के दौरान एक सप्लीमेंट्री क्वेश्चन पूछा जाना था. यह सवाल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय (MSME) से जुड़ा था. लेकिन उस समय केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सदन में मौजूद नहीं थे. उनके राज्य मंत्री भी अनुपस्थित थे. जिसपर सदन अध्यक्ष ने उन्हें फटकार लगाई.

इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई. उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री से कहा कि वे इस मामले को ध्यान में लें और आगे से ऐसा न हो, यह सुनिश्चित करें. अध्यक्ष ने पूछा कि एमएसएमई के राज्य मंत्री कौन हैं? राज्य मंत्री के भी अनुपस्थित रहने का संज्ञान लेने के बाद बिरला ने संसदीय कार्य मंत्री से इस मामले को ध्यान में रखने को कहा. उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए.

बातचीत को लेकर भी चेतावनी

शून्यकाल शुरू होने पर अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कई सदस्यों और मंत्रियों को खड़े होकर लंबी बातचीत करते देखा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ जरूरत होने पर ही एक-दो मिनट बात कर सकते हैं. लंबी बातचीत नहीं करनी चाहिए. बिरला ने चेतावनी दी कि आगे से वह ऐसा करने वालों के नाम लिए जाएंगे

पप्पू यादव को लगाई फटकार

इससे पहले प्रश्नकाल में अध्यक्ष ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को टोका. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव आसन (स्पीकर की तरफ) की तरफ पीठ करके कई मिनट से दूसरे सदस्य से बात कर रहे हैं. अध्यक्ष ने कहा, “आप तो वरिष्ठ सदस्य हैं. ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए.” अध्यक्ष ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाकर रखना सबकी जिम्मेदारी है. सभी सदस्यों और मंत्रियों को इसका पालन करना चाहिए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com