AAP ने अकाली दल के खिलाफ खोला मोर्चा, फर्जी वीडियो मामले पर पूरे पंजाब में प्रदर्शन कल

पंजाब में फर्जी वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आम आदमी पार्टी कल पंजाब भर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. यह प्रदर्शन शिरोमणि अकाली दल और उसके अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ होगा. आम आदमी पार्टी पंजाब के हर जिले में अकाली दल के जिला कार्यालयों को घेरेगी. यह प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से पंजाब में चल रहे राजनीतिक और सांप्रदायिक घटनाक्रमों को लेकर है.
आपको बताएं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो मामले में अकाल तख्त साहिब से हुकमनामा जारी किया गया था. इसके बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मची है. शिरोमणि अकाली दल इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री मान पर लगातार आक्रामक रुख अपना रहा है. वहीं दूसरी ओर AAP का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल धर्म को मोहरे की तरह इस्तेमाल करके राजनीति कर रहा है.










