भिलाई के सुपेला थाना में अपराधियों पर कार्रवाई:सड़क पर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, चोरी का आरोपी पकड़ाया, मॉडिफाइड साइलेंसर पर 34 हजार का जुर्माना

दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को तीनमामले में एक साथ कार्रवाई हुई है। इसमें पहली कार्रवाई सड़क पर धारदार हथियार से लोगों को डराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तो वहीं दूसरी कार्रवाई में चोरी के एक मामले में आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई के बाद कोर्ट ने नाबालिग बुलेट चालक और वाहन मालिक पर 34 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

पहला मामला : चाकू से डरा रहा था आरोपी 15 नवंबर 2025 की शाम की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुपेला थाना क्षेत्र के सरकारी देशी भट्टी के पास एक युवक हाथ में धारदार स्टील का चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है और आसपास के लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख आयुब पिता शेख याकुब (उम्र 20 वर्ष), निवासी एसबीआई बैंक कॉलोनी, भिलाई नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार स्टील का चाकू मिला, जिसे पुलिस ने गवाहों के सामने जप्त कर कब्जे में लिया

लोगों को चाकू से डरा रहा था आरोपी, गिरफ्तार।

दूसरा मामला : 40 हजार का सामान चोरी, 24 घंटे में पकड़ाया आरोपी प्रार्थी रविंदर वाडेकर ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका टायर-ट्यूब खरीदी-बिक्री का गोदाम सुपेला पांच रास्ता के पास स्थित है। 12 नवंबर की रात लगभग 9 बजे वह रोज की तरह दुकान और गोदाम को लोहे के गेट से बंदकर ताला लगाकर घर चला गया था। लेकिन जब वह अगले दिन 13 नवंबर की सुबह 9 बजे दुकान पहुंचा, तो सामने से ताला लगा होने के बावजूद भीतर से सामान गायब मिला।

अज्ञात चोर ने बाउंड्री दीवार कूदकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे 4 नग नए टायर, 29 नए ट्यूब तथा करीब 730 किलोग्राम पुरानी ट्यूब चोरी कर ले गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 40,000 रुपए आंकी गई।

मुखबिर सूचना के आधार पर 14 नवंबर को इस्लामनगर, सुपेला से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने ही चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। आरोपी की पहचान यशवंत मतवार पिता लेखराम मतवार (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम शेरगढ़, चौकी जालबांधा, थाना घुमका, जिला खैरागढ़, हाल निवास इस्लामनगर सुपेला के रूप में हुई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com