नाबालिग से रेप,समझौता के लिए दबाव बनाने वालों पर FIR:8 लाख रुपये देने के लिए तैयार किया था पंचनामाा, हस्ताक्षर करने वालों पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 14 साल की आदिवासी नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में पीड़ित परिवार पर 8 लाख रुपये लेकर एफआईआर दर्ज कराने से रोकने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घटना के दूसरे दिन आरोपियों ने एक पंचनामाा तैयार किया था और परिवार पर दबाव बनाया था।

पुलिस ने पंचनामा में हस्ताक्षर करने वाले रिश्तेदार सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। रेप के आरोपी उप सरपंच के पति तरुण कुमार जायसवाल को बिहार के पटना से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का सहयोग करने वाले दो अन्य भी आरोपी बनाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा 20 जुलाई को उप सरपंच के घर काम करने गई थी। वह सुबह-शाम घर का काम और खाना बनाने का काम करती थी।

आरोप है कि इसी दौरान उप सरपंच के पति तरुण कुमार जायसवाल ने छात्रा को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com