कहासुनी के बाद मस्जिद में भिड़ गए दो पक्ष, कई लोग आए चपेट में, जांच में जुटी पुलिस

कटघोरा: जामा मस्जिद में पिछली रात विवाद के साथ दो पक्षों में मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। अंदर के साथ ही बाहर परिसर में भी हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत पुलिस के समक्ष की। मस्जिद में सोमवार की रात 9.30 बजे यह घटना हुई। मुस्लिम समाज के लोग यहां पहुंचे थे, जो नागपुर और दिल्ली मरकजी को फॉलो करते हैं। इस दौरान चर्चा करते वक्त किसी विषय पर मशविरे को लेकर यहां एकाएक विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

इस पर एक युवक अपने स्थान से उठा और दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे कई और लोग इसकी चपेट में आए। बाद में दूसरे पक्ष ने भी बीच बचाव कर मारपीट खत्म कराने का प्रयास किया। इस दौरान यहां माहौल तनाव पूर्ण हो गया।

पीड़ित पक्ष पहुंचा थाने

हालांकि कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए किसी तरह मामले को शांत कराने का प्रयास भी किया। इस बीच मारपीट के शिकार एक व्यक्ति अंदर से बाहर निकला, तब उसके साथ वहां भी मारपीट की गई। इसके बाद पीडित पक्ष के साथ ही दूसरा पक्ष में कटघोरा थाना पहुंच गया।

सीसीटीवी में कैद मारपीट की घटना

शिकायत पर कार्रवाई नगर के जामा मस्जिद में पिछली रात दो पक्षों में हुए विवाद की शिकायत मिली है। संबंधित पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच की जा रही है। -डीएन तिवारी, टीआई कटघोरा।