संसद गतिरोध पर अमित शाह का पहला बयान, विपक्ष चर्चा करे, मैं हर सवाल का जवाब दूंगा

संसद में गतिरोध पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बुधवार को कहा है कि हम सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं. विपक्ष अगर तैयार है तो हम आज दोपहर तीन बजे सदन में बोलने को तैयार हूं. शाह ने ये भी कहा कि विपक्ष चाहे तो आज तीन बजे से कल यानी गुरुवार तीन बजे तक चर्चा करेंगे. मगर विपक्ष तो पहले तैयार हो.

अमित शाह ने आगे कहा कि विपक्ष संसद चलने नहीं दे रहा है. सरकार सभी मामलों पर चर्चा करने के लिए तैयार है. किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए मैं तैयार हूं. विपक्ष दो बजे तक पत्र दे दें. हम क्वेश्चन आवर सस्पेंड करने के लिए तैयार हैं. शाह ने कहा कि लापता, भाग गए…ये भाषा ठीक नहीं है. चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए. हम चर्चा के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि सारी बातें लिखूंगा, एक-एक चीज का जवाब दूंगा. शाह ने कहा कि गंभीर मुद्दों पर इस तरह की चर्चा नहीं हो सकती. संसद नहीं चल रहा है तो जाने से क्या फायदा. अब जनता तय करे कि चर्चा से कौन भाग रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com