गणतंत्र दिवस के पहले जवानों को मिली बड़ी सफलता ,जंगल में छिपे नक्सलियों के दो डंप किए ध्वस्त

सुकमा। गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में पालागुड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सुरक्षाबलों ने छापामार कार्रवाई की है। सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी 150वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला द्वारा की गई। इसके साथ ही क्यूएटी/150 की टीम भी ऑपरेशन में शामिल रही। सर्चिंग के दौरान जंगल में बने दो नक्सली ठिकानों से हथियार डंप बरामद किए गए, जहां नक्सली हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने का कार्य करते थे।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com