घर पर बनी ऑरिगेनो के फायदे: स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

ऑरिगेनो (Oregano) एक लोकप्रिय हर्ब है जिसका इस्तेमाल पिज्जा, पास्ता और कई इटालियन डिशेज में किया जाता है। आमतौर पर लोग इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद माना जाता है।

ऑरिगेनो को घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए मुख्य रूप से अजवाइन के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसमें तुलसी के सूखे पत्ते, लहसुन पाउडर, चिली फ्लेक्स, रोजमेरी और काली मिर्च जैसे मसाले भी मिलाए जा सकते हैं। इन सभी सामग्री को हल्का भूनकर और पीसकर ऑरिगेनो तैयार किया जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार ऑरिगेनो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कार्वक्रोल और थायमोल शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। यह कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में सहायक माना जाता है।

इसके अलावा ऑरिगेनो में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कुछ हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। कई रिसर्च में इसके एंटीवायरल गुणों का भी उल्लेख मिलता है, जिससे यह हल्के संक्रमणों में सहायक माना जाता है।

ऑरिगेनो शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद तत्व इन्फ्लेमेशन को कम करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे कुछ हद तक हृदय और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

इसके साथ ही इसमें विटामिन के की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।

कुल मिलाकर ऑरिगेनो न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि इसे सीमित मात्रा में उपयोग करने पर यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

close
Virus-free.www.avast.com