सूरजपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन स्टोन क्रेशर किए गए सील

सूरजपुर जिले में अवैध बोल्डर खदान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त अभियान के तहत नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तीन स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले अवैध बोल्डर खनन के दौरान चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में जांच और कार्रवाई कर रही है।

प्रशासन की जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन स्टोन क्रेशरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया। इसके साथ ही जिलेभर में संचालित खदानों और स्टोन क्रेशरों का निरीक्षण भी जारी है, ताकि अवैध खनन और अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, नियमों की अनदेखी और बिना अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com