औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा! जनपद पंचायत पेंड्रा के अधिकारी लापता, सीईओ ने थमाया नोटिस

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय पेण्ड्रा का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) पवन द्विवेदी और करारोपण अधिकारी कृपाल सिंह पैकरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेण्ड्रा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अनुपस्थित रहने के संबंध में आपके द्वारा किसी प्रकार की सूचना कार्यालय को नहीं दी गई थी.

अतः स्पष्ट करें कि किस कारण से कार्यालय में अनुपस्थित रहे। अपना स्पष्टीकरण मेरे समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें.कारण संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में उक्त दिवस का वेतन अवैतनिक किया जाएगा, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे.

दरअसल जिला पंचायत सीईओ  मुकेश रावटे ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी के साथ ही जनपद पंचायत कार्यालय पेण्ड्रा का भी औचक निरीक्षण कर अलग-अलग शाखाओं में कार्यरत स्टाफ की उपस्थिति, कार्यालयीन रखरखाव, परिसर में साफ-सफाई आदि का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ करारोपण अधिकारी कृपाल सिंह पैकरा और कार्यक्रम अधिकारी नरेगा पवन द्विवेदी को कार्य में लापरवाही बरतना पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने जनपद सीईओ पेण्ड्रा नम्रता शर्मा को निर्देश दिए. जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा  के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com