सुल्तानपुर में दो समुदायों में खूनी भिड़ंत! लाठी-डंडों से जंग, दर्जनभर घायल

सुल्तानपुर : मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए.
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया.सूचना मिलने पर बेलहरी चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित कर अतिरिक्त बल बुलाया.चौकी प्रभारी की शिकायत पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित 17 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
झगड़ा शांत कराने के प्रयास में पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। इस हमले में चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह और एक कांस्टेबल को चोटें आईं.पुलिसकर्मियों को मौके से हटकर अपनी जान बचानी पड़ी। जयसिंहपुर, गोसाईगंज, लंभुआ और मोतिगरपुर समेत कई थानों की पुलिस और पीआरबी टीम के पहुंचने के बाद ही स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका। सभी घायलों को उपचार के लिए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर भेजा गया। चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह के अनुसार, प्रथम पक्ष से प्रधान प्रतिनिधि राम केवल यादव, आशीष यादव, अर्जुन यादव, रामनद यादव, दिनेश चंद्र यादव, राजेंद्र यादव और रामचंद्र यादव शामिल थे.द्वितीय पक्ष से मोईद, नसीम, कदीर, मुनव्वर, शकील, रुखसाना, अजहर जमाली, मोहम्मद जौव्वाद, वारिस तथा उनके साथी गोसाईगंज के मोहम्मद जान आलम और शिवगढ़ के सद्दाम सहित 10-20 अज्ञात लोग आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर दोनों पक्षों के 17 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.











