दिल्ली के 108 सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग असुरक्षित, 7 को जल्द किया जाएगा जमींदोज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी पुराने स्कूल बिल्डिंगों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए. स्कूलों के ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ऑडिट के मुताबिक, दिल्ली में हर 10 में से 1 सरकारी स्कूल की बिल्डिंग छात्रों के असुरक्षित और खतरनाक है. इनमें से 7 को जल्द ही गिराया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, आने वाले महीनों में जिन 7 स्कूल बिल्डिंग्स को गिराए जाने की उम्मीद है. इनमें CM SHRI स्कूल, चिल्ला गांव; गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (GGSSS), जसोला गांव; सर्वोदय कन्या विद्यालय, कराला; गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बापरोला; SKV मटियाला; GGSSS, नेब सराय; और GGSSS, शिवाजी पार्क हैं.

ऑडिट में क्या हुआ खुलासा?

दिल्ली सरकार ने 108 सरकारी/सहायता प्राप्त स्कूल बिल्डिंगों को असुरक्षित और खतरनाक श्रेणी में चिन्हित किया. इनमें से 54 इमारतों को बेहद जर्जर हालत में पाया गया, जिनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 7 स्कूल बिल्डिंगों को अगले कुछ महीनों में गिराया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने PWD को मौजूदा स्कूल बिल्डिंगों की सुरक्षा जांच और लागत का आकलन करने की जिम्मेदारी सौंपी थी. 14 अन्य स्कूल भवनों के लिए भी स्ट्रक्चरल ऑडिट के प्रस्ताव भेजे गए हैं.

सुरक्षा मानकों की होगी चेकिंग

शिक्षा विभाग सभी स्कूल बिल्डिंगों की डिजिटल प्रोफाइलिंग करेगा, जिसमें संरचनात्मक मजबूती, फायर सेफ्टी और अन्य सुरक्षा मानकों का आकलन होगा. जर्जर पाई गई बिल्डिंगों को हटाकर उनकी जगह भूकंपरोधी आधुनिक G+4 स्कूल भवन बनाए जाएंगे. सरकार ने 27 खाली सरकारी जमीनों पर भी नए स्थायी स्कूल भवन बनाने की योजना शुरू की है.दिल्ली सरकार के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया के दौरान छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा. इन 108 स्कूलों में से, 54 स्कूलों को गिराने के प्रपोजल अभी प्रोसेस में हैं, ताकि गिराने से पहले स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए जॉइंट इंस्पेक्शन किया जा सके. 14 प्रपोजल PWD को स्ट्रक्चरल ऑडिट और गिराने के लिए सर्वे रिपोर्ट के लिए मिल चुके हैं और इनमें से चिन्हित 7 खतरनाक बिल्डिंगों को गिराने की मंजूरी के लिए LG के पास भेजा गया था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com