09 मई को नगर पालिका पत्थलगांव में लगेगा शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

*जशपुरनगर, 08 मई 2026/* मुख्यमंत्री *श्री विष्णुदेव साय* के निर्देशानुसार जिले में *सुशासन तिहार 2026* का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में *09 मई 2026* को *नगर पालिका परिषद पत्थलगांव* के *वार्ड क्रमांक 01 से 15* तक शिविर आयोजित किया जाएगा। नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन लिखित रूप में शिविर में प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन दें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर *श्री रोहित व्यास* ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी।











