CG Employee News-कर्मचारियों को दिवाली से पहले विशेष बोनस देने की मांग, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

फेडरेशन ने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि 1 नवंबर को रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ऐसे में दिवाली से पूर्व विशेष बोनस का ऐलान कर दिया जाता हैं तो कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ जाएगी।

CG Employee News-रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले कर्मचारियों-अधिकारियों को बोनस देने की मांग तेज हो गई हैं। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने दिवाली से पूर्व विशेष बोनस प्रदान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा हैं।

फेडरेशन ने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि 1 नवंबर को रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ऐसे में दिवाली से पूर्व विशेष बोनस का ऐलान कर दिया जाता हैं तो कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ जाएगी।

पत्र में फ़ेड्रेशन ने कहा कि ”वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में रजत जयंती वर्ष 2025 हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। राज्य के गठन के 25 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा में छत्तीसगढ़ ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। इस विकास यात्रा में राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण रहा है।

दिनांक 1 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति इस अवसर की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी।

अतः, इस गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य के समर्पित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान स्वरूप दिवाली पूर्व विशेष बोनस प्रदान किए जाने हेतु निवेदन है कि आवश्यक निर्णय लेकर कार्यवाही करने की कृपा करें।

CG Employee News/आपकी सकारात्मक पहल से समस्त अधिकारी-कर्मचारियों में कार्य के प्रति उत्साह एवं कर्तव्यनिष्ठा और भी सुदृढ़ होगी”

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com